फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती पर शहर से निकाली गई विशाल रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जैन सभा रोहतक एवं श्री दिगंबर जैन मंदिर सराय मोहल्ला के तत्वावधान में 2618वीं भगवान महावीर जयंती के पावन पर्व पर साधु संतों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ विशाल रथ यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी व उद्योगपति राजेश जैन ने धर्म की झंडी दिखाकर विशाल रथ यात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

विशाल रथ यात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर सराय मोहल्ले से शुरू होकर, झज्जर रोड, अप्रोच रोड, अग्रसेन चौक, मंडी चौक रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, प्रताप चौक, केवलगंज, बाबरा मोहल्ला, बड़ा बाजार पिथवाड़ा मोहल्ला, किला रोड होते हुए वापस श्री दिगंबर मंदिर पहुंची। मंदिर में भगवान महावीर का 108 कलशों से अभिषेक किया और गंधोदक वितरित किया। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी की 108 दीपकों के साथ संगीतमय आरती की गई। रथ में विराजमान भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं ने अपने घरों व दुकानों के आगे स्वागत किया और आरती उतारी। महिलाएं केसरिया रंग की साड़ी पहनकर भजन, कीर्तन व नृत्य करती हुई रथ यात्रा के साथ चलीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर वेद जैन दलाल, राजेश जैन डीएलएफ, जैन सभा के पूर्व प्रधान नवीन जैन, विनोद जैन, नरेश जैन, सिद्धार्थ जैन, राजीव जैन, नरेश जैन, लोकेश जैन, अतुल जैन, पियूष जैन, अनिल जैन, नवीन जैन नीटू, विकास दलाल, शैलेष जैन, सीए सुशील जैन आदि मौजूद रहे।

झांकियों से दिया समाज को संदेश
आगरे से लाई गईं सुंदर झांकियों के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ, गऊ हमारी माता है का संदेश दिया गया। भगवान महावीर स्वामी की झांकियाें के साथ यह झांकियां संदेश देते हुए चलीं।
विज्ञापन


बंगलुरु और दिल्ली से मंगाए के फूलों से सजाया गया रथ
विशाल रथ को बंगलुरू, दिल्ली से मंगवाये गये भिन्न तरह के चमेली, गुलाब और सफेद सुगंधित फूलों से कारिगरों द्वारा सजाया गया। पूरा रोहतक शहर फूलों से महक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें