फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ईओ पर किया हमला, दोनों टांगों में फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने ईओ पर किया हमला, दोनों टांगों में फ्रैक्चर
विज्ञापन

हांसी। हांसी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चौहान पर 5 बदमाशों ने गगनखेड़ी गांव के समीप हमला बोल दिया। हमलावरों ने ईओ सुरेेेश कुमार की दोनों टांगों पर रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे उनकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर हो गया है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किए गए है। ईओ को घायल अवस्था में हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के ईओ सुरेश कुमार गाड़ी से जींद स्थित अपने घर जा रहे थे। उनके साथ कार में नगर परिषद में कार्यरत एक अन्य महिला कर्मी प्रवीन भी थी। इस दौरान गांव गगनखेड़ी के पास पुलिया के समीप कुछ लोग पहले से ही रोड के बीच गाड़ी अड़ा कर खड़े थे। ईओ की गाड़ी आने पर उन्होंने पहले गाड़ी के शीशे पर वार किया। इसके बाद ईओ को गाड़ी से नीचे उतार कर रॉड व डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले के दौरान युवकों ने ईओ की टांगों व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार वार किए व मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इस हमले के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। मौके से गुजर रही एक निजी बस के परिचालक खेड़ी चौपटा निवासी हंसराज ने जब उन्हें देखा तो वह ईओ की गाड़ी चला कर उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए व पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर परिचालक के बयान दर्ज किए व घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विनोद सैनी सहित पार्षद भी नागरिक अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईओ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमला करने वाले युवकों की गाड़ी का नंबर उन्हें पता है। उन्हें पता है कि हमला किसने किया है। हालांकि उन्होंने किसी पुराने विवाद का यहां जिक्र नहीं किया। इसके बाद ईओ को हिसार रेफर कर दिया गया। महिला कर्मी प्रवीन ने बताया कि उन्होंने हमलावरों की सफेद रंग की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। बदमाश पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद थे। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है। वहीं हांसी व्यापार संगठन की तरफ से प्रवीन तायल ने इस घटना की निंदा करते हुए ईओ पर हमला करने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें