फ्लैग : पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में हुआ हुनर टैलेंट शो, लोकगीतों पर दी गई शानदार प्रस्तुति
हेडिंग : मनै नो लख मंगा दै ओ-ओ सैया दिवाने...
-विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रदेश की संस्कृति की छटा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मनै नो लख मंगा दै ओ-ओ सैया दिवाने..., दिल्ली शहर में बिके चुनरियां ओ बालमा मेरी ल्या दे चुनरियां.., 18 बरस की कंवारी कली थी घूंघट में चेहरा छुप के चली थी... जैसे हरियाणवी, पंजाबी, बॉलीवुड और लोकगीतों पर छात्राओं ने जलवा बिखेरा। मौका था पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय प्रतिभा खोज हुनर उत्सव का। उत्सव में विद्यार्थियों ने नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए देश- प्रदेश की संस्कृति की झलक पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और प्राचार्या पूनम मलिक रहे। मेहमानों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उत्सव में राजस्थानी, ओडिशी, महाराष्ट्र और यूपी के लोकगीत भी गूंजे। टैलेंट शो में कविताओं, कहानियों और गीतों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उठाया गया। बीकॉम की छात्रा ने बंटा-टोकणी और घूंघट में शरमाणा, ईसा एंडी मेरा हरियाणा के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति को दर्शाया। बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों नेे गीत, लोकगीत, भजन, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, काटूर्निंग, पोस्टर मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कोलॉज, फोटोग्राफी, सोलो डांस, ग्रुप डांस, युगल नृत्य, कहानी, गीत, गजल और अंग्रेजी व हिंदी में कविताएं प्रस्तुत कीं।
इन्होंने निभाई ज्यूरी की भूमिका
बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट, पोस्टर मेकिंग, कोलॉज और फोटोग्राफी में निर्णायक मंडल की भूमिका में सुमित्रा कादियान, शोभा, मिनाक्षी और अंजू रहीं। इसके अलावा क्ले मॉडलिंग, रंगोली, ऑन द स्पॉट पेटिंग और काटूर्निंग में ज्यूरी की भूमिका शोभा, योगिता और अंजू ने निभाई। वहीं, हिंदी कविता, अंग्रेजी कविता, संस्कृत कविता, हरियाणवी कविता, उर्दू कविता और भाषण में सुमित्रा और अंजू ने ज्यूरी की भूमिका निभाई। डॉ. आरके वर्मा, डॉ. रणबीर सिंह कादियान, डॉ. एसपी किराड, एकता, प्रतिभा, इंद्रजीत चौधरी, सुनिता रानी और अनीता ने सोलो डांस और ग्रुप डांस में ज्यूरी की भूमिका निभाई। विजेता छात्राओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया।
युगल नृत्य में दी शानदार प्रस्तुतियां
युगल नृत्य में बीए और बीकॉम के विद्यार्थियों नेे शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसमें छात्राओं ने जंच रहा कसूता यो पजामा-कुर्ता, सारा न वो चालै राम-राम करता पर... पर समां बांधा। छात्रों ने भी युगल नृत्य में हरियाणवी, पंजाबी और बॉलीवुड का फ्यूजन क्रिएट किया। उन्होंने तू चीज लाजवाब तेरा कोई ना जवाब, मनै छोड़ दी रै गन राखणी, मारिया-मारिया और वोडका लगा के तेरे नाल नचणा सांग पर डांस किया।
ग्रुप डांस में छाया एक फौजी गैल मेरा सीन सै का जादू
चिंगारी उत्सव में ग्रुप डांस में तेरी आंख्यां का यो काजल और मनै जी तै प्यारी लागै, तू छोरी बड़ी हसीन सै, तेरी झाल डाट लै मजनूं एक फौजी गैल मेरा सीन सै..., गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, खुशबू, स्वाति, तान्या, आस्था और स्वाति चुघ ने भंगड़ा और हरियाणवी लोकगीतों का फ्यूजन क्रिएट किया। उन्होंने अंग्रेजी वाली मैडम, लक तेरा पतला जेहा..., ओ-ओ नणदी के बीरा पर शानदार प्रस्तुति दी। वहीं दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों ने सीटियों और तालियों से प्रतियोगियों की हौसला अफजाई की।
----
यह रहे विजेता
हिंदी कविता
प्रथम : अर्चना, बीएससी मेडिकल
द्वितीय : प्रिंयका, बीएससी फिजिक्स आनर्स
तृतीय : शिवानी, बीकॉम आनर्स
अंग्रेजी कविता
प्रथम : कीर्ति सचदेवा
संस्कृत कविता : राघव, बीएससी मेडिकल
हरियाणवी कविता
प्रथम : साहिल और पारस, बीएससी, बीकॉम
द्वितीय : आरती, बीएससी
तृतीय : सीमा, बीए
उर्दू कविता
प्रथम : सचिन, बीए
भाषण
प्रथम : मनीषा, बीए पॉलिटिक्ल साईंस आनर्स
तृतीय : तमन्ना, बीएससी मेडिकल
क्ले मॉडलिंग
प्रथम : अंशु, बीए
रंगोली
प्रथम : सोनिया, बीए जियोग्राफी आनर्स
ऑन द स्पोट पेटिंग
प्रथम : रीतिका, बीकॉम ऑनर्स
कार्टूनिंग
प्रथम : शालू, बीए फिजिक्स आनर्स
द्वितीय : सोनिका, बीए फिजिक्स ऑनर्स
---
बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट
प्रथम : शिवानी, बीएससी नॉन मेडिकल
द्वितीय : सोनिया, बीए फिजिक्स आनर्स
तृतीय : दीपिका, बीए फिजिक्स आनर्स
पोस्टर मेकिंग
प्रथम : शिवानी, बीएससी नॉन मेडिकल
द्वितीय : भारती, बीए
तृतीय : सोनाली, बीए अंग्रेजी आनर्स
कोलॉज
प्रथम : दीपिका, बीए फिजिक्स आनर्स
द्वितीय : सोनाली, बीए अंग्रेजी आनर्स
तृतीय : विशेष, बीए फिजिक्स आनर्स
फोटोग्राफी
प्रथम : राहुल, बीए
पंजाबी डांस
प्रथम : रेचल हुड्डा
द्वितीय : अंजलि
तृतीय : सुष्मिता
हरियाणवी डांस
प्रथम : मोहित
द्वितीय : अंजलि
तृतीय : सुष्मिता
इंडी पॉप गीत
प्रथम : स्नेह
द्वितीय : पूजा
तृतीय : सुशील
सेमी क्लासिक्ल डांस
प्रथम : कनिष्का और अंकित
द्वितीय : रोहित