हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर
ऐलनाबाद। शहर की तलवाड़ा रोड पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे पहले ऐलनाबाद अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार कुलदीप पुत्र मोहन लाल निवासी तलवाड़ा खुर्द अपनी बाइक पर ऐलनाबाद से तलवाड़ा खुर्द जा रहा था। तलवाड़ा रोड पर ही अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिस कारण कुलदीप गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों ने उसे तुरंत ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।