फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ही

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई के पानी के झगड़े में भाई ने चलाई भाई पर गोली
विज्ञापन

चोपटा। क्षेत्र के गांव तरकांवाली में सिंचाई के पानी को लेकर चल रहे झगड़े में बुधवार को बड़े भाई ने छोटे भाई पर गोली चला दी। गनीमत रही की गोली उसे सीधी नहीं लगी। बल्कि छर्रे लगे। गोली चलाकर उसका भाई मौके से भाग गया। आसपास के किसानों ने उसके परिजनों को सूचित कर उसे अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती गांव तरकांवाली निवासी करीब 37 वर्षीय नंदराम पुत्र रामकुमार ने बताया कि खेतों में सिंचाई के पानी को लेकर उनका झगड़ा चल रहा है। पूर्व में भी कई बार झगड़ा हो चुका है। पंचायतें भी हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। बुधवार की सुबह वह खेतों में सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान उसका भाई सुभाष बंदूक लेकर खेत में आ गया और उसे सिंचाई करने से रोका। जब उसने विरोध किया तो उसके भाई ने उसपर बंदूक से फायर कर दिया। गनीमत रही की गोली उसे सीधी नहीं ली। गोली के कुछ छर्रे उसे लगे। गोली चलने व उसके शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ ग ए और परिजनों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। चोपटा थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि अभी घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। ब्यानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें