ईवीएम में वोट दर्ज हुआ या नहीं बताएगी वीवीपैट मशीन, प्रिंट भी देगी
-चुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी या किसी तरह का संदेह होने पर मतदाता ले सकता है प्रिंट
विकास सैनी
रोहतक। लोकसभा व विधानसभा चुनावों में इस बार मतदाताओं को ईवीएम मशीन गलत है। इसमें सेटिंग की है। कोई बटन दबाओ वोट एक ही जगह जाएगा। अक्सर चुनावी परिणाम जारी होने के बाद ईवीएम की विश्वसनीयता पर ऐसे सवाल उठते रहे हैं। इस तरह के विवाद से बचने के लिए प्रदेश में पहली बार विधानसभा व लोकसभा चुनावों में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन जोड़ी जाएगी। यह मशीन वोटर का वोट ईवीएम में दर्ज हुआ या नहीं, यह संशय दूर करेगी। चुनाव परिणाम में किसी तरह की गड़बड़ी या संदेह होने पर भी यह रिकॉर्ड जांचा सकता है। ऐसे में किसी तरह के विवाद की संभावना नहीं रहेगी। इन मशीनों के आगमन के साथ ही चुनावी सुगबुगाहट तेज हो गई है।
8 से 10 सेकेंड नजर आएगा प्रिंट
वीवीपैट (वोटर वेरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रायल या वेरिफाइएबल पेपर रिकॉर्ड) मशीन ईवीएम से जोड़ी जाएगी। मतदाता को किसी तरह का संदेह होने पर वह मशीने में अपना वोट देख सकेगा। मशीन मतदाता के वोट का प्रिंट तैयार करेगी। यह प्रिंट ग्लास स्क्रीन पर आठ से दस सेकेंड के लिए नजर आएगा। इसके बाद यह प्रिंट मशीन में चला जाएगा। यह इसमें एक रिकॉर्ड की तरह सेफ रहेगा।
-------
एक हजार मशीनें बैंगलोर से पहुंचीं रोहतक
चुनाव आयोग ने ईवीएम हैकिंग के विवाद का तोड़ निकालते हुए वीवीपैट मशीनें इससे जोड़ने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को बैंगलोर से एक हजार मशीनें रोहतक पहुंचीं। चुनाव में जिले के सभी 763 बूथों पर वीवीपैट मशीन लगेगी। इन वोटर वेरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रायल मशीनों के इस्तेमाल का कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह, चुनाव तहसीलदार
--------
चुनाव होने हैं। चुनाव की तिथि आयोग को तय करेगा। सरकारी निर्देशों की पालना करते हुए चुनावी तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में वीवीपैट मशीनें पहुंची हैं।
-डॉ. यश गर्ग, उपयुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी