महम में बागवानी विभाग का जिला स्तरीय जागरुरूकता शिविर कल
महम। उद्यान विभाग द्वारा बागवानी मिशन कार्यक्रम के तहत बुधवार को कस्बे में बाग लगाओ अभियान के तहत जागरुकता शिविर लगाया जाएगा। शिविर का आयोजन गोहाना मार्ग स्थित गिरोत्रा बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम में किसानों को बाग लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने विज्ञप्ति जारी की दी।