फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो शताब्दी ट्रेन के इंजन में कराई जाती है यात्रियों को यात्रा, वीडियो में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
यहां तो शताब्दी ट्रेन के इंजन में कराई जाती है यात्रियों को यात्रा, वीडियो में कैद
विज्ञापन

- समझदार यात्री ने अमर उजाला को भेजी इंजन में यात्रा करते लोगों की वीडियो
- विभागीय अधिकारी बोले - मामला गंभीर, जांच के बाद होगी कार्रवाई
- सिर्फ विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को ही इंजन में प्रवेश की अनुमति

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रोहतक रेलवे मार्ग पर चलने वाली दिल्ली-फिरोजपुर शताब्दी के इंजन में लोगों को यात्रा कराई जाती है। ये शिकायत अमर उजाला के एक सुधी पाठक ने मामले का वीडियो भेजकर की है। विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।

जींद निवासी नितिन शर्मा ने बताया कि वह पिछले काफी समय से रोहतक में ही नौक री करते हैं। दिल्ली से फिरोजपुर जाने वाली 16301 शताब्दी ट्रेन सप्ताह में दो बार सोमवार और शुक्रवार को रोहतक से होकर गुजरती है। आरोप है कि जब भी ट्रेन रोहतक से गुजरती है तो आउटर के पास से चालक यात्रियों को इंजन में बैठा लेता है। दो जुलाई को भी रोहतक आउटर के पास ट्रेन को रोकने के बाद चालक और उसके अंदर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने तीन यात्रियों को इंजन के अंदर बैठाया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इंजन में यात्रियों को बैठाने की नितिन ने अपने मोबाइल से वीडियो बना ली।
विज्ञापन


नितिन ने ये वीडियो अमर उजाला को उपलब्ध कराई है। आरोप है कि आए दिन इसी तरह यात्रियों को चालक इंजन में बैठाकर ले जाता है। अब यात्रियों को बैठाने के पीछे अवैध कमाई है या फिर अन्य वजह यह रेलवे अधिकारियों की जांच में ही स्पष्ट सकेगा। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

किसी भी ट्रेन का चालक या फिर अन्य कर्मचारी इंजन में किसी को यात्रा नहीं करा सकता है। यदि ऐसा किया जा रहा है तो यह पूरी तरह से गलत है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- नितिन चौधरी, सीपीआरओ रेलवे

यात्रियों को ट्रेन के इंजन में यात्रा कराने का नियम नहीं है। रेलवे कर्मचारियों का ही एक कार्ड बनाया जाता है, जिसके माध्यम से वह खुद इंजन में यात्रा कर सकते हैं। यदि यात्रियों को यात्रा कराई जा रही है तो यह बहुत बड़ा मामला है। वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- ईश्वर सिंह, चीफ क्रू कंट्रोलर, रोहतक

आए दिन इसी तरह यात्रा कराते हैं चालक
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह का कहना है कि अन्य ट्रेनों में भी चालक व रेलवे कर्मचारी इसी तरह से यात्रियों को इंजन में यात्रा कराते हैं। इस दौरान इंजन में अधिक भीड़ होने पर चालक ट्रेन से नियंत्रण भी खो सकता है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए।

फोटो परिचय
एमए-2
दिल्ली फिरोजपुर शताब्दी के इंजन में यात्रियों को बैठाता चालक व अन्य-फोटो वीडियो से काटा गया है।
एमए-3
सीपीआरओ नितिन चौधरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें