मनीष ग्रोवर कल करेंगे 51 फीट ऊंची बजरंग बली की मूर्ति का अनावरण
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गौकर्ण धाम में 31 मार्च को सुबह 11 बजे हनुमान जयंती के पावन पर्व पर बजरंग बली की 51 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण और चरण पूजन व झंडा रोहण होगा। मंदिर के प्रधान बिजेन्द्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व सेठ मनमोहन गोयल होंगे। चरण पूजन व झंडारोहण 11 बजे महामंडेलश्वर श्रीश्री1008 बाबा कपिल पुरी व कमलपुरी जी करेंगे। मंदिर प्रांगण में 12 बजे भंडारा भी लगाया जायेगा।