फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगता सूरज व तीर कमान में फिर मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी एजूकेशन सोसायटी के चुनाव : चिह्न जारी ---
विज्ञापन

उगता सूरज व तीर कमान में फिर मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सैनी एजूकेशन सोसायटी के चुनाव में उगता सूरज व तीर कमान एक बार फिर आमने सामने हैं। गुरुवार को चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए प्रशासन ने दोनों पैनलों को चुनाव चिह्न वितरित हुए। सुबह बलजीत पैनल के सदस्यों को एसडीएम ने उगता सूरज चुनाव चिह्न जारी किया। विजय पैनल के उम्मीदवार किशन सिंह को तीर कमान का निशन मिला। अब 10 फरवरी को मतदान के जरिए कोलेजियम के सौ सदस्य नए प्रधान का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम एवं चुनाव अधिकारी अरविंद मलहान गुरुवार सुबह सैनी हाई स्कूल पहुंचे। यहां चुनावी प्रक्रिया के तहत कोलेजियम से प्रधान व अन्य पदों के लिए आवेदन करने वालों को चुनाव चिह्न वितरित किए। उम्मीदवारों ने भी अपनी जीत के लिए पैनल को मजबूती देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी मेें कोलेजियम सदस्यों को जोड़ने तोड़ने का खेल तेज हो गया है। अब दो दिन बाद फैसला आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें