फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के तीनों आरोपियों को भेजा जेल, हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के तीनों आरोपियों को भेजा जेल, हथियार बरामद
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सदर थाना पुलिस ने नौरंगाबास जाटान निवासी राजेश की हत्या में शनिवार को गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए हथियार बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने मृतक राजेश के साथी सोनू के बयान पर शुक्रवार को तीनों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है वीरवार को नौरंगाबास जाटान राजेश की गांव के मुख्य चौक पर तीन लोगों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। वारदात को उसे समय अंजाम दिया गया जब राजेश अपने साथी सोनू के साथ गांव में साइकिल का खेल देखने जा रहा था। पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार को नौरंगाबास निवासी सगे भाई फतेह सिंह व महेश सहित उनके साथी मनोज पर हत्या का मामला दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली। सदर थाना प्रभारी रघबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें