फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन अधिकारी को हटाने के विरोध में हड़ताल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन अधिकारी को हटाने के विरोध में हड़ताल आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआईएमएस के यातायात विभाग के चालकों ने परिवहन अधिकारी सुरेश चालक को पद से हटाए जाने के मुद्दे पर आक्रोश जाहिर किया है।
चालकों ने रोष जताते हुए कहा है कि वह मंगलवार को इसके विरोध में हड़ताल करेंगे। वहीं चालकों के समर्थन में मिनिस्ट्रियल स्टाफ भी आ गया है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने कहा है कि वह भी चालकों के साथ हड़ताल करने पर मजबूर हैं। प्रशासन ने दोनों को 21 नवंबर तक उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन काई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान तारीफ सिंह, जरनल सेक्रेटरी सुरेंद्र हुड्डा व वाइस प्रेसिडेंट मनोज कुमार ने बताया कि लिपिकों से सहायक की पोस्ट पर पदोन्नत हुए कर्मचारियों की चार माह बाद भी पे फिक्स नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऑडिट विभाग में उन्हें बरगलाया जाता है। यहां कुछ अधिकारी सिर्फ अपना समय काट रहे हैं। निदेशक की टेबल पर फाइल डेढ़ माह से पड़ी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गौरतलब है कि हाल ही में 72 लिपिकों को पदोन्नत किया गया है। संस्थान में कुल 175 कर्मचारी हैं, जो मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। चालकों की हड़ताल की जानकारी कर्मचारियों ने सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, कुलपति डॉ. ओपी कालरा व अन्य अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें