फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी काउ स्क्वॉड के पुलिसकर्मियों ने मचाया हुड़दंग, एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी काउ स्क्वॉड के पुलिसकर्मियों ने मचाया हुड़दंग, एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड
विज्ञापन

समालखा। एसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने दो कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। दोनों पुलिस कर्मियों पर नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर हुड़दंग मचाने का आरोप है। पीड़ित ढाबा मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। उसका कहना है कि दोनों पुलिस कर्मी गायों की सुरक्षा के लिए बनाई गई टीम में शामिल थे।
विज्ञापन

ढाबा मालिक मनीष ने बताया कि बुधवार रात को करीब ग्यारह बजे वह अपने ढाबे पर था। इस दौरान गाय की सुरक्षा की टीम में तैनात दो पुलिस कर्मियों ने जीटी रोड स्थित उसके ढाबे पर पहुंचकर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने ढाबे के स्टाफ व उसके साथ गाली गलौज भी किया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार डीएसपी नरेश अहलावत व एसएचओ नवीन संधु मौके पर पहुंचे और उसने इसकी लिखित शिकायत ली। उसका कहना है कि दोनों पुलिसकर्मी गाय सुरक्षा की टीम में शामिल थे। वहीं इस बारे में एसएचओ नवीन संधु का कहना है कि दोनों पुलिस कर्मियों को एसपी के आदेश पर सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं डीएसपी नरेश अहलावत ने बताया कि मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें