फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा महोत्सव में नेकीराम कॉलेज बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा महोत्सव में नेकीराम कॉलेज बना चैंपियन
- वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे क्षेत्रीय युवा महोत्सव झंकार-2017 का समापन

- मेजबान कॉलेज रहा रनर अप, सहकारिता मंत्री ने की कॉलेज को 11 लाख रुपये देने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे क्षेत्रीय युवा महोत्सव झंकार-2017 का शुक्रवार को रंगारंग समापन हुआ। महोत्सव में पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज की टीम चैंपियन बनी, वहीं मेजबान वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम रनर अप रही।
महोत्सव के अंतिम दिन सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर रहे। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर रंगारंग कार्यक्रमों का आगाज हुआ। विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने हरियाणवी संस्कृति से लेकर राजस्थान की संस्कृति को गानों और नाटक के माध्यम से दर्शाया। वहीं पंजाबी भंगड़ा दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रुप डांस और कवाली में भी प्रतिभागियों ने खूब वाहवाही लूटी। इसके अलवा प्रतिभागियों ने रंगोली के माध्यम से भारतीय संस्कृति और विभिन्न धरोहर को दर्शाया। सहकारिता मंत्री ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं कॉलेज के कार्य को सराहते हुए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि उपायुक्त यश गर्ग और समाजसेवी राजेश जैन ने भी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। शाम के सत्र में मुख्य अतिथि एमडीयू के कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया रहे। उन्होंने महोत्सव की विजेता टीमों की घोषणा की। इसमें पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज की टीम को ओवरऑल ट्रॉफी दी गई। मेजबान वैश्य इंजीनियरिंग की टीम दूसरे स्थान पर रही। कुलपति ने विजेताओं को बधाई देते हुए पुरस्कार दिए। वैश्य संस्था के प्रधान विकास गोयल और कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक गोयल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में डॉ. संजय जिंदल, संजय सिंगला, डॉ. जगबीर राठी, डॉ. चंद्रगर्ग, पवन मित्तल, सन्नी गोयल, राजेश जिंदल, राजेश नवल, राजीव गर्ग, ईश्वर, दीपक जिंदल, अमित गुप्ता, अनिल बिंदल, भारत भूषण जिंदल, सतीश, सुमित और सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें