टूटे रेल ट्रैक की मरम्मत शुरू
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्लेटफार्म नंबर दो के समीप टूटे ट्रैक की मरम्मत रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने टूटे ट्रैक को काट कर नई लाइन जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। इस टूटे ट्रैक को क्लिप से जोड़ कर काम चलाया जा रहा था। वहीं इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि किसी हादसे से बचने के लिए इस ट्रैक से धीमी गति से ही गाड़ियों को आने व जाने दिया जा रहा था।
आठ घंटे का होगा ट्रैफिक ब्लॉक
दिल्ली-भटिंडा सेक्शन पर नरेंद्रपुरा और मानसा रेलवे स्टेशनों के बीच लेवल क्रासिंग के स्थान पर सब वे के निर्माण कार्य के चलते शनिवार को सुबह नौ बज कर दस मिनट से शाम पांच बज कर दस मिनट तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते तीन गाड़ियों के रूट को परिवर्तित करते हुए एक गाड़ी को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। कार्य के चलते दिल्ली सराय रोहिल्ला से फिरोजपुर जाने वाली 14625 जाखल धुरी होते हुए भटिंडा से जाएगी। वहीं दिल्ली फिरोजपुर सवारी गाड़ी 54641 जाखल, धुरी होते हुए भटिंडा से जाएगी। इसी के साथ फिरोजपुर कैंट दिल्ली सवारी गाड़ी 54642 भी भटिंडा, धुरी होते हुए जाखल से निकलेगी। वहीं हिसार जाखल 54044 सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।