भावना ने पहले प्रयास में पास की सीए की परीक्षा
रोहतक। गुरुनानकपुरा की रहने वाली भावना नागपाल ने पहले ही प्रयास में सीए की परीक्षा पास कर ली। भावना के भाई कपिल नागपाल ने बताया कि भावना की प्रारंभिक शिक्षा पीटी स्कूल में हुई। इसके बाद उसने शिक्षा भारती स्कूल में दाखिला लिया। यहां पर उसने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा अच्छे अंक प्राप्त किये। बारहवीं की परीक्षा में उसने 93 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। भावना ने इसके लिए किसी इंस्टीट्यूट या शिक्षण संस्थान न जाकर घर रहते हुए तैयारी की थी। राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, फरीदाबाद से विधायक सीमा त्रिखा, लेबर बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा, चेयरमैन प्रतिभा सुमन, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव और आईपीएस राजेश दुगग्ल ने फोन पर उसे बधाई दी।