फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी कोर्स में एडमिशन का अंतिम मौका कल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
कॉलेज लाइफ के अनुभव हासिल करने से अभी तक वंचित रहे स्टूडेंट्स को कल यानि वीरवार को लास्ट चांस मिलेगा। क्योंकि स्नातक कक्षाओं में एडमिशन के लिए 20 जुलाई को वेटिंग मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस दौरान अगर स्टूडेंट्स का लिस्ट में नाम है और वह मौजूद नहीं है तो ऐसी परिस्थिति में अगले विद्यार्थी को दाखिले का मौका मिल सकता है। ऐसे में अभी तक एडमिशन होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का कॉलेज में मौजूद रहना जरूरी होगा। स्कूल के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की उलझन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में उलझ कर रह गई है। जिले के आठ सरकारी और चार सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सीटें रिक्त होने के बावजूद विद्यार्थियों को एडमिशन से वंचित रहना पड़ रहा है। अब विद्यार्थियों को 20 जुलाई को जारी होने वाली वेटिंग मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है। इधर मंगलवार को पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट भी जारी हो गई। इसमें अधिकतर कॉलेजों में सीटें खाली रहने के चलते आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश हो गया। दूसरी ओर पीजी यानि स्नातकोत्तर कक्षाओं में पहली कट ऑफ के बाद 20 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 21 जुलाई को बची हुई सीटों के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन

ये रही पीजी संकाय की पहली कट ऑफ लिस्ट
केएलपी कॉलेज
विषय ऑल इंडिया हरियाणा जनरल एससी बीसीए बीसीबी
एमए हिंदी 71.38 64.8 59.29 -- 50.79
एमए भूगोल 74.89 68.21 55.13 60.0 66.29
एमए अंग्रेजी 69.41 56.2 - - ----
एमकॉम 84.89 78.94 61.16 71.88 74.58
--------------
आरडीएस गर्ल्स पब्लिक कॉलेज
विषय ऑल इंडिया हरियाणा जनरल एससी बीसीए बीसीबी
एमए राजनीति शास्त्र 70.1 59.7 57.9 57.7 59.5
एमए हिंदी 66.1 55.0 - 53.0 53.0
एमए अंग्रेजी 63.0 56.0 -- -- --
एमकॉम 78.5 71.0 59.0 68.0 69.0
-----------------
अहीर कॉलेज
विषय ऑल इंडिया हरियाणा जनरल एससी बीसीए बीसीबी
एमकॉम 79.8 73.1 64.1 71.8 71.4
---------
राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी
विषय ऑल इंडिया हरियाणा जनरल एससी बीसीए बीसीबी
एमकॉम 82.92 75.83 68.36 70.69 73.19
---------
राजकीय महाविद्यालय बावल
विषय ऑल इंडिया हरियाणा जनरल एससी बीसीए बीसीबी
एमए संस्कृत 78.37 63.36 64.24 - 63.56
---------------
यूजी कोर्स में बीस जुलाई को प्रवेश का अंतिम दिन है। वहीं पीजी में एडमिशन के लिए भी बीस जुलाई तक ही फीस जमा होगी। 21 जुलाई को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन

-डॉ. ओएस यादव, प्रिंसिपल अहीर कॉलेज, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें