फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बअ

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: छापामारी कर दस पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला पुलिस ने अलग-2 स्थानों पर छापामारी कर दस आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही भारी मात्रा में शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार गत दिनों रोहड़ाई थाना पुलिस ने नैनीताल निवासी विरेंद्र को अवैध शराब बेचते 14 बोतल देशी शराब सहित गांव खेड़ा आलमपुर से, कोसली थाना पुलिस ने कोसली निवासी सतेंद्र को अवैध शराब बेचते 13 बोतल अंग्रेजी शराब और 25 बोतल बीयर सहित कोसली गांव से, खोल थाना पुलिस ने डहीना निवासी रामकिशन को 25 बोतल अंग्रेजी और 36 बोतल देशी शराब सहित गांव डहीना से, धारूहेड़ा थाना पुलिस ने भटसाना निवासी महेंद्र उर्फ महिपाल को 12 बोतल अंग्रेजी, 11 बोतल देशी शराब और 13 बोतल बीयर सहित गांव भटसाना से गिरफ्तार किया। इसके अलावा ततारपुर खालसा निवासी दीनदयाल को अवैध शराब बेचते 22 बोतल देशी शराब सहित गांव अलावलपुर के नजदीक से, मंदौला निवासी सोनू को 14 बोतल देशी शराब सहित बस स्टैंड धारूहेड़ा के नजदीक से और हीरो चौक मालपुरा निवासी सुरेंद्र को 15 बोतल देशी शराब सहित मालपुरा से गिरफ्तार किया है। वहीं रामपुरा थाना पुलिस ने चौधरीवाडा निवासी नीरज कुमार को पांच बोतल अंग्रेजी व 10 बोतल देशी शराब सहित गांव हजारीवास से, शहर थाना पुलिस ने संघी का बास निवासी जितेंद्र उर्फ जेके को 15 बोतल देशी शराब सहित झज्जर चौक से, कसौला थाना पुलिस ने पंजाब निवासी विशाल को नौ बोतल अंग्रेजी व 12 देशी शराब सहित रूध पुल के नजदीक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें