फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव राजली में बरवाला हांसी मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरवाला।
किसानों का कर्जा माफ करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, 60 साल से अधिक आयु के किसानों को 5 लाख रुपये की ग्रेच्यूटी राशी और 5 हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार करने व इसका प्रारूप किसानों के साथ बैठकर बनाने, फसलों के उचित दाम देने जैसी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने बरवाला-हांसी राजमार्ग को करीबन एक घंटा तक बाधित रखा। मंदसौर आंदोलन में किसानों की मौत की घटना के बाद इलाके में दूसरी बार किसानों ने सड़क मार्ग को बाधित किया है। इससे पहले भी किसान 16 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर गांव सरसौद में धरना लगा कर तीन घंटे तक मार्ग को जाम कर चुके हैं।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान यूनियन के जिला प्रधान प्रदीप मिर्चपुर की अगुवाई में गांव राजली के बस अड्डे पर सड़क पर ही बैठ गए। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर भड़ास निकाली। किसानों द्वारा लगाए गए जाम के चलते बरवाला-हांसी मार्ग 1 घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। हालांकि यूनियन का बंद का आह्वान डेढ़ घंटे का था। सुबह किसान ठीक 9 बजे मार्ग पर बैठ गए और 10 बजने से 8 मिनट पहले ही मार्ग से हट गए।
विज्ञापन


लोगों को हुई परेशानी
किसानों द्वारा लगाए गए जाम के चलते वाहन चालकों को डायवर्ट रूट से अपने वाहन निकालने पड़े। इससे जहां वाहनों को अधिक दूरी तय करनी पड़ी बल्कि कुछ वाहन ढाणी मीरदाद गुराणा लिंक मार्ग की हालत खस्ता होने के बाद फंस भी गए। इस रूट के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। कुछ यात्रियों को नजदीक के गांवों में पहुंचने के लिए पैदल ही सफर तय करना पड़ा। हालांकि किसानों द्वारा लगाए गए जाम का समय करीबन एक घंटे का था लेकिन इससे बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर आने में तीन चार घंटे लग गए।
विज्ञापन

भारी पुलिस बल तैनात किया गया
किसानों के मार्ग जाम करने को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। धरना स्थल से कुछ दूरी पर डीएसपी जितेंद्र खटकड़ की अगुवाई में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं पुलिस के दंगा रोधक दस्ते को भी लगाया गया था। जाम लगाने की कार्रवाई की अगुवाई करने वालों में मुख्य रूप से जिला प्रधान प्रदीप मिर्चपुर, जिला उपप्रधान शिवलाल राजली, बरवाला ब्लॉक प्रधान कृष्ण राजली, शमशेर खरक पूनिया, जिला युवा प्रधान कृष्ण ढाड, सूरजमल, कर्ण सिंह राजली, सत्तड़ ढाड, प्रकाशा गुराना, भीरा गुराणा, लीलू राम, राजकुमार मिर्चपुर, राजा ब्याना खेड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें