हमारी बेटियां भूटान, म्यांमार में लहराएंगी तिरंगा
रोहतक। हरियाणा युवा शक्ति और राष्ट्रीय युवा योजना की ओर से 18 जून को राष्ट्रीय एकता यात्रा की शुरुआत होगी। इसका नेतृत्व हरियाणा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 25 बेटियां करेगी। यह यात्रा 20 से 26 जून तक बंगाल, आसाम सहित अन्य पूर्वोतर राज्यों में हरियाणवीं संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देगी। यहां से होते हुए हरियाणा की बेटियां भूटान और म्यांमार में भारतीय ध्वज लहराएंगी। इस दौरान हरियाणा के शहीदों का संदेश कार्यक्रम भी प्रस्तुत होगा। म्यांमार पहुंचने पर उनका स्वागत नोबल पुरस्कार विजेता आंग सांग सुकी द्वारा किया जाएगा। टीम का मार्गदर्शन अनुरीता, रजनी, शिप्रा और मनीषा करेगी। इस मौके पर मिथलेश हुड्डा, निर्मला धनखड़, ज्योति जुनेजा और शालिनी शर्मा मौजूद रहेंगी।