डिस्पेंसरी की नवनिर्मित दीवार तोड़ी
रोहतक। पांच छह अज्ञात लोगों ने सेक्टर 14 स्थित डिस्पेंसरी की नव निर्मित दीवार तोड़ दी। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत डिप्टी सीएमओ डिंपल ने बताया कि सेक्टर 14 डिस्पेंसरी में निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि चार जून की रात को नवनिर्मित दीवार को पांच छह अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।