फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर, नर्स, शिक्षक समेत कोरोना के 19 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर ने जिले में कोरोना के 19 नए मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। इसमें दो डॉक्टर, स्टाफ नर्स, शिक्षक, किसान, गृहिणी, बुजुर्ग आदि शामिल हैं। जिले में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 166 है। इसमें से आठ मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं तो 158 घर पर एकांतवास में उपचार पा रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12545 हो गई है। इसमें अभी तक 12218 कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अभी तक जिले में 161 कोरोना के मरीज उपचार के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय जिले में संक्रमण स्तर 4.14 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रहा है, जबकि रिकवरी 97.39 प्रतिशत के हिसाब से हो रही है। विभाग तीन लाख से अधिक लोगों की आरटीपीसीआर जांच करवा चुका है। डॉ. बिरला ने बताया कि जिले में 49395 लोगों को मंगलवार शाम तक कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
ये मिले नए संक्रमित
कलानौर में गृहिणी, सेक्टर दो में शिक्षिका, बलियाना की डॉक्टर, पीजीआईएमएस कैंपस में युवक, नौनंद में बैंक कर्मी, गढ़ी बोहर का किसान, रोहद का युवक, सेक्टर तीन की गृहिणी, पीजीआईएमएस का डॉक्टर, गांधरा में हरियाणा पुलिस कर्मी, सेक्टर 14 का सेवानिवृत्त, हरी नगर का व्यक्ति, सूर्या नगर की गृहिणी, सलारा मोहल्ला की शिक्षिका, टिटोली की स्टाफ नर्स, किलोई का किसान, पीजीआईएमएस का छात्र, काहनी की गृहिणी व समर गोपालपुर का सेवानिवृत्त कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

344 बुजुर्गों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका
सति साईं दास परिसर में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें 45 से 60 वर्ष की आयु के 344 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण शिविर महंत सतीश दास की प्रेरणा से लगाया गया। इसमें महंत रामसुखदास, महंत हरपाल दास, महंत खुशहाल दास, महंत हरनाम दास, महंत ईश्वर दास, महंत स्वामी अरविंद, महंत शरण पाल एवं संत भाई कमल दास और सती भाई र्साइं दास सेवा दल का सहयोग रहा। इस मौके पर महंत रामसुखदास ने कहा कि कोरोना को यदि देश से खत्म करना है तो सभी लोगों की टीका अवश्य लगवाना चाहिए। शिविर में सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, डॉ. केएल मलिक, डॉ. कमल वर्मा का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें