रोहतक। कोरोना संक्रमण का खतरा समाप्त नहीं हुआ है। जिले में शनिवार को 19 केस मिले। इसके साथ अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 130 हो गई है। इनमें से दो मरीज अस्पतालों व शेष घरों में एकांतवास में उपचाराधीन हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग ने दिन भर में 28 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी। जबकि 19 नए मरीजों की पहचान के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 130 हो गई। विभाग ने 203 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। जबकि 142 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। महामारी की संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत व सुधार की दर 97.79 प्रतिशत रही। विभाग का कोरोना सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।