फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाट संस्था की गवर्निंग बॉॅडी चुनाव के लिए 19 ने किया नामांकन, प्रधान पद के लिए 6 दावेदार मैदान में

Mon, 17 Jun 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था की गवर्निंग बॉडी के चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। नामांकन के अंतिम दिन 18 नामांकन पत्र दाखिल हुए। चुनाव कार्यालय में कुल 19 नामांकन आए हैं। इसमें प्रधान पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

रविवार को नामांकन के अंतिम दिन छोटूराम प्रबंधन संस्थान स्थित जाट संस्था के चुनाव कार्यालय में काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। यहां अंतिम दिन 18 कॉलेजियम सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें से छह उम्मीदवार प्रधान पद, पांच उम्मीदवार उपप्रधान पद के लिए हैं। महासचिव व कोषाध्यक्ष चार-चार उम्मीदवार मैदान में हैं। सोमवार को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। मंगलवार को नामांकन वापसी का समय रहेगा। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। यहीं चुनाव चिह्न भी आवटित किए जाएंगे। इसके बाद 23 जून को मतदान होगा।


संस्था के पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके साथ उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रमान, महासचिव पद के लिए जगजीत सिंह हुड्डा व कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन




नांदल ने तहलान को समर्थन का एलान किया
जाट शिक्षण संस्थान गवर्निंगबॉडी चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ तेज हो गया है। इसी कड़ी में चंचल नांदल ने अपने साथियों समेत प्रधान पद प्रत्याशी परमजीत तहलान को समर्थन दिया। मैना पर्यटन केंद्र पत्रकारवार्ता में जाट शिक्षण संस्थान बचाओ समिति के अध्यक्ष चंचल नांदल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से जाट शिक्षण संस्था में परिवारवाद का बोलबाला है। इस कारण जाट संस्थान के विकास की बजाय चुनिंदा परिवारों का विकास हो रहा है। जाट संस्था के विकास के लिए हमें ऐसे प्रधान का चयन करना चाहिए जो निजी विकास के बजाय संस्था का विकास करने की सोचे। जाट शिक्षण संस्थान बचाओ समिति ने सभी उम्मीदवारों में से गुणों को देखते हुए सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए परमजीत तहलान को समर्थन देने की घोषणा की। उनके पैनल में उपप्रधान पद के लिए विक्रम अहलावत, महासचिव पद के लिए कृष्ण राणा, कोषाध्यक्ष के लिए कांता ने नामांकन किया। इस मौके पर अशोक मलिक, जयदेव व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें