04सीटीके20...दिल्ली रोड स्थित एक माल में आयोजित बैठक में मौजूद जिला फ्लोरबाल संघ के प्रतिनिधि।
रोहतक। हरियाणा फ्लोरबॉल संघ की बैठक वीरवार को लिबर्टी माॅल में संघ के उप-प्रधान सुभाष रूहिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी जिलों के फ्लोरबॉल संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सबसे पहले वर्ष 2023-24 के आय व्यय का विवरण संघ के कोषाध्यक्ष सुरजीत नैन ने प्रस्तुत किया।
संघ के नव नियुक्त प्रधान प्रवीन कौशिक ने प्रधान चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। प्रवीन कौशिक ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा। खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। संघ के महासचिव डाॅ. दीपेंद्र आर्य ने बताया कि 20 से 22 जुलाई तक रोहतक में होने वाली 18वीं सीनियर राष्ट्रीय फ्लोरबॉल प्रतियोगिता में सभी राज्यों के 700 खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ियों के रहने, खाने की व्यवस्था संघ की तरफ से की जाएगी। बैठक में मुकेश कुमार शास्त्री, सुरेंद्र हिसार, मोनू सैनी पानीपत, सुनील कुमार झज्जर, साहिल जितेंद्र उपस्थित रहे।