रोहतक। हरियाणा जंप रोप संघ की ओर से 18वीं इंटर स्कूल जिला जंप रोप प्रतियोगिता का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को जींद रोड स्थित जैन पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। संघ के संस्थापक वीर सिंह आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 22 स्कूलों के 250 खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में डबल अंडर, ट्रिपल अंडर, फ्रीस्टाइल, सिंगल बाउंस के साथ-साथ टीम इवेंट जैसे चीनी व्हील, डबल टच रिले और डबल टच फ्रीस्टाइल व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संवाद