फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 18.64 लाख मतदाता चुनेंगे सांसद, पांच साल में 2.25 लाख वोटर बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। लोकसभा चुनाव में तीन जिलों रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी के 18 लाख 64 हजार 21 मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। इसमें महिला व युवा मतदाताओं की भूमिका सबसे अहम रहेगी। संसदीय क्षेत्र में 9,86,806 पुरुष और 8,77,215 महिला मतदाता हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 2.25 लाख है। ऐसे में प्रत्याशी व राजनीतिक दल युवा और महिला मतदाताओं को अपनी तरफ करने के लिए जोर लगा रहे हैं।
जाट बाहुल्य रोहतक सीट पर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की निगाह रहती है। कांग्रेस हो या भाजपा, हर सियासी दल रोहतक लोकसभा सीट जीतकर पूरे प्रदेश को संदेश देने का प्रयास करता है। तीन दशक से सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। भाजपा ने तो 2019 में जीत का स्वाद चखा, जबकि 1999 में कारगिल की लड़ाई के बाद हुए चुनाव में इनेलो-भाजपा गठबंधन कामयाब रहा। बाकी 1991 से 2024 तक चार बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा व तीन बार दीपेंद्र सिंह हुड्डा विजयी रहे। अब 2024 में कांग्रेस दीपेंद्र को उतारने की तैयारी कर चुकी है, जबकि भाजपा, इनेलो व जजपा का प्रत्याशी घोषित होना बाकी है। सभी दलों के प्रत्याशी घोषित होते ही लोकसभा चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


....

पांच साल में 2 लाख 25 हजार बढ़ी मतदाताओं की संख्या

चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डाले तो पांच साल में 2019 के मुकाबले 2024 में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 25 हजार हो गई है। इसमें 90 प्रतिशत युवा मतदाता हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। ऐसे में युवाओं के अंदर लोकतंत्र में वोट के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

...

कोसली सबसे बड़ा हलका, गांव सबसे ज्यादा

रोहतक लोकसभा के अंदर 9 हलके आते हैं। इसमें गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक शहर, महम और कलानौर रोहतक जिले, बहादुरगढ़, बादली, झज्जर शहर और बेरी झज्जर जिले व कोसली रेवाड़ी जिले में आता है। मतदाताओं की संख्या के हिसाब से यादव बाहुल्य कोसली हलका सबसे बड़ा है, यहां 2 लाख 46 हजार 432 मतदाता हैं। जबकि सबसे छोटा हलका बेरी है, यहां 1 लाख 82 हजार 169 मतदाता हैं।

...

2019 में आए सबसे ज्यादा मतदाता वोट डाले

साल 2005 से लेकर 2019 तक पिछले पांच लोकसभा चुनाव में 2019 में सबसे ज्यादा वोटर बाहर अपने मत का प्रयोग करने निकले। इसमें रिकार्ड वोट डाली गई। जबकि सबसे कम 2005 में 62.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2009 में 65.5, 2014 में 66.6 व 2019 में 74.7 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन


...

रोहतक लोकसभा क्षेत्र की हलका वाइज मतदाता



हलका कुल मतदाता बूथ गांव

महम 195340 217 42

गढ़ी सांपला 2018451 225 59

रोहतक शहर 196787 170 0

कलौनार (सुरक्षित) 212647 202 39

बहादुरगढ़ शहर 237832 224 33

बादली 186805 198 102

झज्जर(सुरक्षित) 187562 188 80

बेरी 182169 186 54

कोसली 246432 274 138

18,64,021 1884 547



...............



जानें...कब-कितने मतदाता बढ़े

वर्ष संख्या
2005 से 2009 2 लाख 19 हजार

2009 से 2014 2 लाख 92 हजार

2014 से 2019 71 हजार 101

2019 से 2024 2 लाख 25 हजार

गांधरा के 104 साल के दुलीचंद सबसे बुजुर्ग मतदाता
बुढ़ापा पेंशन को लेकर चर्चा में आए सांपला खंड के गांव गांधरा निवासी दुलीचंद की उम्र 104 साल है। उनके भतीजे नरेश ने बताया कि उसके दादा हर बार वोट डालने जाते हैं। वे लोकसभा क्षेत्र के सबसे बुजुर्ग मतदाता हो सकते हैं।
...
रोहतक शहर में तीन मंगलामुखी मतदाता
रोहतक शहर हलके में 1 लाख 97 हजार मतदाता हैं। इसमें 1 लाख 22 हजार 205 पुरुष, 95 हजार 425 महिलाएं व 3 मंगलामुखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें