फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुभाष नगर में संदिग्ध हालात में आठ घंटे में दो भाइयों की मौत, एक सप्ताह से लगे थे उल्टी-दस्त

Sun, 17 Mar 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सुभाष नगर में संदिग्ध हालात में दो भाइयों की आठ घंटे के अंतराल के बीच मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनों काफी समय से बीमार थे। उल्टी-दस्त होने से एक सप्ताह से तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। परिजनों ने पीजीआई में दम तोड़ने वाले युवक का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। विसरा जांच के लिए लैब में सैंपल भेजे गए हैं। हालांकि यह बात सामने आ रही थी कि एक युवक नशा करता था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि सुभाष नगर निवासी कमल के बेटे 25 वर्षीय नवीन की मौत हो गई है, जबकि छोटे बेटे 23 वर्षीय अभिनव उर्फ बन्नू को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोपहर सूचना मिली कि अभिनव ने भी दम तोड़ दिया। एएसआई जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और अभिनव का शव कब्जे में लेकर जांच की। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए।
बाक्स
नवीन ने घर पर ही दम तोड़ा, अभिनव की पीजीआई में मौत
सुभाष नगर निवासी अनिल ने बताया कि वह तीन भाई थे। पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। उससे छोटा भाई 25 वर्षीय नवीन और उससे छोटा 23 वर्षीय अभिनव उर्फ मन्नु चार माह से बीमार थे। एक सप्ताह से सेहत ज्यादा बिगड़ गई थी। तड़के चार बजे नवीन ने घर पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अभिनव को तत्काल पीजीआई में दाखिल कराया, जहां 11 बजे के करीब उसकी भी मौत हो गई। दोनों भाई अविवाहित थे और घर पर ही रहते थे।
विज्ञापन

...
पहले युवकों के नशा करने की बात सामने आई थे, लेकिन मृतकों के बड़े भाई ने दिए बयान में इसका कोई जिक्र नहीं किया। अभिनव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसकी विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि आखिर किस वजह से युवकों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जोगेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें