फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 182 बसों के पहिये थमे, भटके यात्री

Sat, 17 Feb 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारत बंद को लेकर रोडवेज का शुक्रवार को चक्का जाम रहा। डिपो में रोडवेज की 182 बसों के पहिये थमे रहे। इनमें सरकारी बसों की संख्या कुल 135 है और किलोमीटर स्कीम की बसें 47 हैं। बसें नहीं चलने से यात्रियों को बिना बसों के निराश लौटना पड़। हड़ताल के चलते बस अड्डा परिसर में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ यात्रियों ने निजी बसों का सहारा लिया तो कुछ ने ट्रेनों से सफर किया। वहीं बसें बंद होने से रोडवेज साढ़े नौ लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। रोडवेज की हड़ताल में कुल 50 कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने शुक्रवार अलसुबह 3:30 बजे ही बस स्टैंड परिसर में अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी थी। वर्कशाॅप के बाहर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम की अध्यक्षता डिपो के सभी प्रधानों ने की।
इन मांगों को लेकर रोष जताया
डिपो प्रधान जयकुंवार दहिया, गिरिराज, सोनू हुडडा, जोगिंद्र मलिक, जोगिंद्र ढुल, सुरेश नेहरा व राजेश ने बताया कि प्रदेश सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों के अर्जित अवकाश में कटौती कर जले पर नमक डालने का काम किया गया है। वहीं कर्मशाला के कर्मचारियों को सदियों से मिलने वाले त्योहारों की छुट्टी बंद कर भद्दा मजाक किया है। कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान नहीं दिया जा रहा, लगातार सात वर्ष से कर्मचारियों के दीपावली पर दिए जाने वाले बोनस को सरकार डकार गई है। न्यायालय के निर्णय के बाद भी कर्मचारियों को ज्वाइनिंग तिथि से पक्का नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बोले यात्री
पिछले सवा दो घंटे से जींद के काउंटर पर खड़ा हूं, अभी तक एक भी बस नहीं आई है। प्राइवेट बस भी नहीं मिल रही है। बाहर खड़े वाहन भी जींद की तरफ नहीं जा रहे हैं। मोबाइल फोन न होने की वजह से परिवार को सूचना नहीं दे पा रहा हूं। परिजन परेशान होंगे।
- जगदीश, यात्री
पिछले काफी समय से बस के लिए इधर-उधर चक्कर लगा रही हूं, लेकिन बस ही नहीं मिल रही है। बाहर से भी बसें बहुत कम मिल रही हैं। एक घंटे से बस न मिलने से समय भी बर्बाद हो रहा है। - उर्मिला, यात्री।
गोहाना के लिए भी बसें नहीं मिल रही हैं। पिछले तीन घंटे से गोहाना की तरफ तीन प्राइवेट बसेंं गई हैं, लेकिन किसी में भी जगह नहीं मिली। अभी भी बस मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है। - रणवीर सिंह, यात्री
भारत बंद देशव्यापी प्रदर्शन में यह हुए शामिल
सरकार के दमन का जवाब और एमएसपी की गारंटी एवं चारों लेबर कोड रद्द करने की मांग को लेकर हजारों मजदूर-किसानों और कर्मचारियों ने हड़ताल कर देशव्यापी प्रतिरोध कार्रवाई के तहत सोनीपत स्टैंड को किया जाम। विरोध कार्रवाई की अध्यक्षता किसान नेता प्रीत सिंह, मजदूर नेता संजीव सिंह व बबीता, खेत मजदूर के नेता रामचंद्र व रामनिवास सैनी ने संयुक्त रूप से की और मंच संचालन प्रकाशचंद्र ने किया। इस दौरान मिड-डे मील वर्कर, आशा वर्कर, क्रैच वर्कर, निर्माण मजदूर, मनरेगा मजदूर, औद्योगिक श्रमिक, एमडीयू के कर्मचारी, आंगनबाड़ी वर्कर्स, रोडवेज, बिजली निगम, नगर पालिका, नगर निगम, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागाें के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें