फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 फरवरी को होने वाली करनाल रैली में लें भाग : दांगी

Sat, 17 Feb 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक शुक्रवार को सिंचाई विभाग में आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान संदीप दांगी ने की। 18 फरवरी को होने वाली करनाल रैली में सभी विभागों को शामिल होने के लिए कहा गया। जिला टीम की ओर से विधायक भारत भूषण बतरा को आगामी विधानसभा सत्र में लिपिकीय वर्ग के अधिकारों के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 5 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक 42 दिनों की पूर्ण हड़ताल की थी। इसके बाद सरकार ने कमेटी गठित करके हड़ताल को स्थगित करा दिया था। इसमें मुख्यमंत्री ने मांगें मानने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किए बिना तानाशाही रवैये से 21700 वेतनमान की नोटिफिकेशन जारी कर दिया। यह बढ़ोतरी केवल कागजों तक ही सीमित है वास्तविकता में इस बढ़ोतरी से लिपिकीय वर्ग के किसी भी कर्मचारी को फायदा नहीं हो रहा है
ज्ञापन देने वालों में महासचिव सुनील राठी, उप प्रधान जगत नेहरा, जिला महिला विंग की प्रधान नीतू गर्ग, प्रेस प्रवक्ता ओमबीर हुड्डा, स्टेनो एसोसिएशन राज्य प्रधान संदीप श्योराण, सिंचाई विभाग के प्रधान सतीश कुमार और जिले के तमाम विभागों के लिपिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें