फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: कबूलपुर में शादी की मिठाई देने पर मां-बेटे को पीटा, चिड़ी और गढ़ी मोहल्ले में भी मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के कबूलपुर, चिड़ी व गढ़ी मोहल्ले में मामूली विवादों को लेकर दो-दो पक्षों में झगड़े हो गए। कबूलपुर में शादी की मिठाई देने पर हुई कहासुनी के बाद मां-बेटे से मारपीट की गई, जबकि चिड़ी में तालाब की रखवाली करके लौट रहे युवक को तीन लोगों ने डंडों से पीटा। वहीं गढ़ी मोहल्ले में गली के अंदर पड़ी लकड़ी को लेकर एक युवक ने पड़ोस की महिला से मारपीट की। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी, लाखनमाजरा और सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।

केस एक : पहले झगड़े को नहीं भूले, रास्ते में रोककर पीटा चिड़ी के युवक को
पुलिस के मुताबिक चिड़ी गांव निवासी विकास ने दी शिकायत में बताया कि वह गांव में तालाब की रखवाली करता है। शनिवार दोपहर दो बजे तालाब से घर जा रहा था। रास्ते में गांव का युवक कृष्ण व समी ने अपने दो साथियों सहित रोक लिया। चारों ने लाठी व डंडे से मारपीट की। पहले भी आरोपियों से झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के चलते चोटें मारी। साथ मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। झगड़े के दौरान उसके 20 हजार रुपये भी गायब हो गए।
विज्ञापन


केस दो : गली में पड़ी लकड़ी को लेकर पड़ोस की महिला को पीटा
गढ़ी मोहल्ला निवासी प्रियंका ने सिटी थाने में दी शिकायत में बताया कि गली के अंदर एक लकड़ी पड़ी थी, जिसे लेकर पड़ोस का युवक बंटी झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर पड़ी लकड़ी उठाकर उसकी कमर व हाथों पर मारी। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। प्रियंका ने अपने पति को फोन किया। वह घर पहुंचा और घायल पत्नी को अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केस तीन : शादी की मिठाई देने पर मां व बेटे से मारपीट
कबूलपुर गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार में शादी थी। परिवार से एक युवती मिठाई देने एक मकान में गई। वहां पर युवती के साथ गलत व्यवहार किया गया। उसने घर आकर अवगत कराया। वह अपने बेटे के साथ उल्हाना देकर वापस लौट रही थी। तभी पांच लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की। बचाव में उसका बेटा आया तो उसे भी पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें