फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर काजल सैनी का चीन व जर्मनी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चीन और जर्मनी में होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के लिए रोहतक की काजल सैनी का चयन भारतीय टीम में हुआ है। शहर के सैनीपुरा क्षेत्र की रहने वाली काजल इस टूर्नामेंट में राइफल शूटिंग में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। यह टूर्नामेेंट चीन के बीजिंग शहर में 21 से 29 अप्रैल तक होगा। जबकि जर्मनी के मुनीच शहर में इस टूर्नामेंट का आयोजन 24 से 31 मई तक होगा।
विज्ञापन

कोच मनोज कुमार ने बताया कि काजल ने फरवरी में दिल्ली में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप की एमक्यूएस कैटेगरी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। काजल के उसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। काजल के पिता विजय सैनी का कहना है कि चीन व जर्मनी में होने वाले दोनों ही वर्ल्ड कप में विश्वभर के टॉप शूटर हिस्सा लेंगे मगर उन्हें विश्वास है कि काजल का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उन्होंने बताया कि काजल अभी दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। काजल की माता सुनीता सैनी का कहना है कि भारतीय टीम में चयनित होने के लिए उनकी बेटी ने काफी मेहनत की है और वह आश्वस्त है कि काजल वर्ल्ड कप में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।

काजल ने पिछले दो वर्षों में प्रदेश के लिए जीते सर्वाधिक पदक
कोच मनोज ने बताया कि काजल ने पिछले दो वर्षों से नेशनल चैंपियनशिप के राइफल शूटिंग इवेंट के सीनियर वर्ग में हरियाणा की ओर से सर्वाधिक मेडल जीते हैं। काजल ने नवंबर 2018 में केरला में हुई 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हरियाणा के लिए छह मेडल जीत थे। इनमें तीन गोल्ड, एक सिल्वर व दो ब्रांज शामिल थे। इससे पहले दिसंबर 2017 में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी काजल ने एक गोल्ड व दो कांस्य पदक जीते थे। इसके अलावा काजल ने पिछले साल जयपुर में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया था जिसके आधार पर उनका चयन मलेशिया में हुई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें