फ्लैग : नगर निगम चुनाव में एक और भाजपा के मंत्री के सियासी बोल
हेडिंग : मनीष ग्रोवर के साथ खड़ा होकर कहता हूं, उससे भी ज्यादा चाहिए तो देंगे
: किसी की परवाह करने की जरूरत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम चुनाव में सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। भाजपा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर द्वारा पहरावर में दिए गए बयान की जांच आयोग ने अभी पूरी भी नहीं की, कि देर शाम शुक्रवार को गांधी कैंप में जनसभा में प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जैसी-जैसी जो आवश्यकता हो, किसी की परवाह करने की जरूरत नहीं है। वे मनीष ग्रोवर के साथ खड़े हैं। क्योंकि कभी-कभी मौके आते हैं, जब सबको एक होना पड़ता है। ये परमात्मा की करनी है। स्व. डाक्टर मंगलसेन व स्व. सेठ किशन दास भी सोच रहे होंगे, जब रोहतक पर सबसे बड़ा खतरा आया तो सभी एक होकर बचाने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले सहकारिता मंत्री ने पहरावर गांव में प्रचार के दौरान जनसभा में कहा था कि बंदूक, पैसा व गनमैन चाहिए, वे देंगे। वित्त मंत्री के इस बयान के भाव को मनीष ग्रोवर के विवादित बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। इसकी शिकायत हुड्डा समर्थक प्रत्याशी सीताराम सचदेवा के चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने राज्य चुनाव आयोग को की थी। आयोग ने डीसी से मामले की रिपोर्ट मांगी थी। डीसी ने जांच रिपोर्ट आयोग को भेज दी। आयोग जांच से संतुष्ट नहीं हुआ और चुनाव आबजर्वर बिजेंद्र सिंह को जांच की, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। सहकारिता मंत्री के बयान पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है।