फोटो सहित.........
पवन और सोमबीर जसिया जल्द लगाएंगे जमानत याचिका
: सीबीआई द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने का इंतजार
: जाट नेताओं ने सुनारिया जेल में जाकर की मुलाकात, जसिया में सुनील श्योराण को दी गई श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार पवन और सोमबीर जसिया जल्द सीबीआई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाएंगे। इसके लिए सीबीआई द्वारा चालान पत्र दाखिल करने का इंतजार किया जा रहा है। वीरवार को ये जानकारी सुनारिया जेल में जाट नेताओं ने मुलाकात के बाद पत्रकारों को दी।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के मुख्य महासचिव कृष्णलाल हुड्डा ने बताया कि एक दिन पहले उन्हाेंने पवन व सोमबीर से मिलने के लिए जेल प्रशासन को अर्जी दी थी। अर्जी मंजूर होने के बाद दोपहर बाद संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष जयबीर टिटौली, ओमप्रकाश हुड्डा, राजसिंह हुड्डा आसन, सुरेंद्र खेड़ी, हरिप्रेम व खुद कृष्णलाल हुड्डा सुनारिया जेल पहुंचे। जहां 5 से 10 मिनट तक पवन व सोमबीर से मुलाकात की। कृष्णलाल हुड्डा ने बताया कि दोनों जेल में सुरक्षित हैं। किसी तरह की दिक्कत नहीं है। जल्द सीबीआई कोर्ट में जमानत याचिका लगाई जाएगी।
बाक्स
जसिया में मनाया शहीदी दिवस
जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से जाट आरक्षण के लिए पहले शहीद सुनील श्योराण को जिला कार्यकारिणी ने जसिया में एकत्रित होकर श्रद्धांजलि दी। समिति के मुख्य महासचिव कृष्णलाल हुड्डा ने बताया कि जिला अध्यक्ष जयबीर टिटौली सहित दूसरे वक्ताओं ने आरक्षण को लेकर सरकार के रवैये की आलोचना की। तय हुआ कि 17 सितंबर को जसिया स्थित छोटूराम संस्थान में पौधरोपण किया जाएगा। जबकि 20 सितंबर को जिला कार्यकारिणी की मीटिंग होगी।