फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पाणी नै थाम पी कै दिखादो, फेर हाम बी शिकायत ले कै नहीं आंवांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस पाणी नै थाम पी कै दिखादो, फेर हाम बी शिकायत ले कै नहीं आंवांगी
विज्ञापन

बेरी। वार्ड नंबर 6 में पिछले कई दिनों से दूषित पेयजल की सप्लाई होने से नाराज लोेग वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर पहुंचे और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। इस दौरान वार्ड की महिलाओं ने अधिकारियों से कहा कि इस पाणी नै थाम पी कै दिखादो, फेर हाम बी शिकायत ले कै नहीं आंवांगी। महिलाओं ने बताया कि दूषित पेयजल की सप्लाई को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करा चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
वार्ड वासी बलवान, बल्लू, महेश कुमार, मोहित, नंदराम, श्यामसुंदर, सुरेश, सुनील, संजय, अनिल, जयपाल, राज, विनोद कुमार, ईश्वर सिंह, पूनम, ओमवती आदि ने बताया कि वार्ड में पिछले कई माह से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। ये पानी न तो पीने के योग्य है और न ही घर के अन्य कार्यों में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वे पानी दूसरी गलियों से सिर पर ढोकर लाते हैं। इससे घर के कार्य भी समय पर नहीं हो पाते है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा भी लोगों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड में दूषित पेयजल की सप्लाई को लेकर करीब तीन माह पहले लिखित में शिकायत दी थी, लेकिन अधिकारियों ने उनकी समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसके चलते वार्ड में समस्या वैसे ही बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वार्ड में दूषित पेयजल की सप्लाई मामला संज्ञान में है और वार्ड में ही 2-3 कनेक्शन जोकि नाली में है। कनेक्शन धारकों को विभाग की तरफ से हिदायत दी गई है कि नलकों को ऊपर उठा लें, नही तो विभाग द्वारा नोटिस भेजकर जुर्माना लगाया जाएगा। नलके ऊपर उठने के बाद दूषित पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
सुमित सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग बेरी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें