फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय सीनियर हेंडबॉल प्रतियोगिता : लड़कों में आसन कलां तो लड़कियों में उग्राखेड़ी ने लहराया जीत का परचम
विज्ञापन

पानीपत। जिला हेंडबॉल संघ द्वारा गांव अहर में जिला स्तरीय महिला एंव पुरूष हेंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 6 लड़कों की व 5 लड़कियों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला हेंडबॉल प्रशिक्षक धर्मजीत, राजेश जाखड़, जिला हेंडबॉल सह सचिव राजेश टूर्ण, नीमा व अनु की देखरेख में हुआ। लड़कों की प्रतियोगिता में गांव आसन कलां ने प्रथम स्थान हासिल किया। आसन कलां ने गांव भंडारी की टीम को 16-9 से करारी शिकस्त दी। वहीं भंडारी की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान के लिए गांव उग्राखेड़ी व अटावला के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अटावला ने उग्राखेड़ी को 15-9 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में उग्राखेड़ी ने प्रथन स्थान प्राप्त किया। कड़े मुकाबले में उग्राखेड़ी ने अहर गांव को 20-16 से हराया। अहर दूसरा स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहा। तीसरे स्थान के लिए उग्राखेड़ी नर्सरी व राजकीय माध्यमिक विद्यालय अहर के बीच हुआ। जिसमें अहर को 5-1 से हराकर उग्राखेड़ी नर्सरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अहर गांव के सरपंच रामदिया ने विजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम राशी देकर सम्मानित किया। सचिव राजेश टूर्ण ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में अपने खेल को और अधिक अच्छा करने की बात कही। इस मौके पर मांगेराम शास्त्री, रामपाल पहलवान, चांद कोच, राजबीर, बलवंत, सुशील कुमार, अनिल पहलवान, प्रवीण पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें