फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथमा महिला सशक्तीकरण रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की मुहिम ‘प्रथमा’
विज्ञापन

---
‘वॉक फॉर यूनिटी’ का हिस्सा बन रोहतक ने दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश
शिक्षिकाओं, युवतियों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों ने रैली को सफल बनाते हुए दिखाई अपनी शक्ति
मानसरोवर पार्क से शुरू होकर मातूराम इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर जाकर रैली का समापन हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महिला सशक्तीकरण के लिए अमर उजाला की मुहिम ‘प्रथमा’ के तहत ‘वॉक फॉर यूनिटी’ का हिस्सा बनकर मंगलवार को महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। महिला सशक्तीकरण और जागरुकता लाने के लिए अमर उजाला का साथ रोहतक के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं, शिक्षिकाओं, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों एवं गणमान्य लोगों ने दिया। देशभक्ति गीतों से सराबोर रैली मानसरोवर पार्क से शुरू होकर हाथों में स्लोगन तख्तियां लिए महिला सशक्तीकरण के नारे लगाते जाट कालेज के समाने मातूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के ग्राउंड पर समाप्त हुई।
सुबह साढ़े आठ बजे से ही मानसरोवर पार्क के मुख्य गेट पर छात्राओं, युवतियों और महिलाओं का आना शुरू हुआ। करीब साढ़े नौ बजे मस्तनाथ मठ के महंत बालकनाथ, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की पत्नी वीना ग्रोवर, मेयर रेणु डाबला और विद्याश्री इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर रीशु सिवाच ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों की धुनों के साथ रैली आगे बढ़ी। रैली में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, फडीडीआई, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन, एमकेजेके, एमडीएम स्कूल, गौड़ ब्राह्मण कालेज, जैन पाठशाला से शिक्षक एवं छात्राएं शामिल हुए। आईसी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स एवं एमकेजेके की एनएसएस सदस्यों ने रैली में महिला सशक्तीकरण की आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, एमटीएफसी संस्था, एसएफआई, वार्ड दस निवासी महिलाओं, आस्था क्रॉफ्ट सेंटर, नर्सिंग एसोसिएशन से राजबाला समेत अन्य महिलाएं रैली का हिस्सा बनीं। करीब ढाई किलोमीटर लंबा सफर तय कर महिला सशक्तीकरण का संदेश देते हुए रैली मातूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के ग्राउंड पर पहुंचीं। जहां हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने रैली को संबोधित किया और महिलाओं का हौसला बढ़ाया और लोगों से महिला सशक्तीकरण के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर माइक्रोन से पूनम विग, सिवाच अस्पताल से डॉ. विकास सिवाच, आईसी कॉलेज से डॉ. प्रमोद, गौड़ ब्राह्मण स्कूल से डॉ. कपिल कौशिक, भारतीय कन्या टेक गर्ल्स स्कूल से बीना कौशिक, डीपीआरओ संजीव सैनी, मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार आरडी कौशिक, विनोद काकरिया, विनय बतरा, डॉ. अजय भांबा, डॉ. रामफुल, जैन पाठशाला से राकेश जैन एवं ट्विंकल जैन, एमडीयू से किरण, कबड्डी खिलाड़ी प्रीति उपस्थित रहीं।
---
समापन स्थल पर महिलाओं ने कराई स्वास्थ्य जांच
समापन स्थल मातूराम इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर स्वास्थ्य विभाग, कायनोस अस्पताल और सिवाच अस्पताल की ओर से महिलाओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। महिलाओं के साथ ही अन्य लोगों की जांच की गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. दिनेश मलिक, डॉ. सौरभ, डॉ. सुशीला और डॉ. सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
सहयोग : माइक्रोन प्रिसीजन स्क्रू, एलपीएस बोसार्ड, विद्याश्री इंटरनेशनल स्कूल, काइनोस अस्पताल रोहतक, हीरो इलेक्ट्रिक, पठानिया पब्लिक स्कूल, एमडीएन पब्लिक स्कूल, पाल एंड कंपनी, निखार डिटरजेंट, टैलोरेंस, आईएफबी प्वॉइंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें