फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल गाड़ी की चपेट में आए गाय और सांड़, सवा घंटा यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

माल गाड़ी की चपेट में आए गाय और सांड़, सवा घंटा ट्रैक बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक पर वीरवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में गाय और सांड़ के आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं गौवंश के पटरी में फंसने की वजह से तकरीबन सवा घंटे यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि मालगाड़ी पटरी से नहीं उतरी, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा ने बताया कि सुबह छह बज कर 50 मिनट पर एक मालगाड़ी रोहतक की ओर आ रही थी। इसी दौरान दो गोवंश मालगाड़ी की चपेट में आ गए। दोनों गोवंश पटरी में फंस गए, जिन्हें निकालने में तकरीबन सवा घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके चलते दिल्ली से नरवाना जींद जाने वाली सवारी गाड़ी तकरीबन एक घंटा देरी से रवाना हुई। अधिकारी ने बताया कि अस्थल बोहर में यह केस रन ओवर के तहत दर्ज किया गया है। ट्रैक क्लीयर होने के बाद कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें