एचआईवी वायरस से बचाव और उपचार के बारे में बताया
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकृति गोयल के दिशा-निर्देश में शुक्रवार को पीजीआईएमएस के वार्ड 26 और नवभारत उद्योग हिसार रोड में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें उन्होेंने लोगों को एचआईवी वायरस से बचाव और उपचार के बारे में बताया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने संस्थान के एआरटी सेंटर में इंचार्ज डॉ. दीपक जैन और डॉ. संदीप कुमार (डीएमएस) के साथ मिलकर लोगों को एचआईवी वायरस से बचाव और उपचार के बारे में बताया। इस अवसर पर सीजेएम ने एचआईवी वायरस से पीड़ित रोगियों को बीमारी फैलने के कारणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि एचआईवी वायरस के कारण किसी के साथ किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव, अत्याचार व शोषण हुआ है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोहतक में मुफ्त कानूनी सहायता के लिए संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर सीजेएम और डॉ. दीपक जैन ने एचआईवी पीड़ित रोगियों को हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित पुस्तकें वितरित की गई। इसमें एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों को उनके मौलिक व कानूनी अधिकारों के बारे मेें विस्तार पूर्वक बताया गया है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता नरेंद्र कुमार, मीनाक्षी पीएलवी व एआरटी सेंटर पीजीआईएमएस का सारा स्टाफ मौजूद रहा।