धानक समाज की चौपाल की दीवार तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सिमली गांव में कुछ लोगों ने धानक समाज की चौपाल तोड़ दी। इस संबंध में एसपी से शिकायत की गई है।
गांव सिमली निवासी मानसिंह ने बताया कि उनके गांव में धानक समाज की चौपाल है। समाज के लोग चौपाल पर देखभाल करते है। करीब तीन साल पहले नई चौपाल बनाई गई थी। मानसिंह का कहना है कि फिलहाल चौपाल का सरकार की तरफ से कोई ग्रांट नहीं आया है। यदि ग्रांट आ भी गया तो चौपाल की नई दीवार को तोड़ा जा रहा है। जब मानसिंह ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। समाज की तरफ से दीवार तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।