फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा, कोसली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल्टो और एसयूवी की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, सात घायल
विज्ञापन

कोसली। हलके के गांव सुरहली के हाई स्कूल के पास देर रात करीब 11 बजे ऑल्टो कार और एसयूवी की आमने सामने से हुई टक्कर में ऑल्टो सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दोनों गाड़ियों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार हादसा कोसली से सात किलोमीटर दूर के पास गांव सुरहली के हाई स्कूल के पास हुआ है। ऑल्टो कोसली से गांव की लूला अहीर की तरफ आ रही थी। इसमें चार लोग सवार थे। वहीं एसयूवी दड़ौली से कोसली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में ऑल्टो कार सवार लूला अहीर निवासी बलराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके साथी युवक मनीष ने अस्पताल में ले जाते समय दम तोड़ दिया। कार सवार महिला व एक अन्य व्यक्ति को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एसयूवी में सवार पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

नाहड़ चौकी इंचार्ज एसएसई नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है। एसयूवी में सवार लोगों को भी चोटें आईं है। वे किसी निजी अस्पताल में गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें