फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव : सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बादी के कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव : सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बादी के कगार पर
विज्ञापन

भिवानी। माइनर टूटने से जलमग्न बडेसरा गांव की सैंकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बादी के कगार पर है। आठ दिन दिन बीत जाने के बाद भी सिंचाई विभाग पानी नहीं निकाल पाया है। सिंचाई विभाग की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि उसे नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
इस समस्या को लेकर बडेसरा के लोग शनिवार को सांसद धर्मबीर सिंह से मिले और बवानीखेड़ा के विधायक बिशंबर वाल्मीकि को फोन पर अवगत कराया। धर्मबीर सिंह ने विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव बड़ेसरा निवासी किसान सुभाष, बलवीर, मांगे, जयपाल, वजीर, सतपाल, जगदीश व धर्मबीर ने बताया कि आठ सितंबर को सुबह साढ़े पांच बजे गांव बड़ेसरा के पास जूई फीडर नहर टूट गई। इस कारण लगभग 600 एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई।
पानी की निकासी के लिए 12 सितंबर को उपायुक्त डा. अशंज सिंह से मुलाकात की थी। उपायुक्त ने शीघ्र पानी निकासी का आश्वासन दिया, इसके बाद दो दिन तक विद्युत आपूर्ति सुचारू रही। उसके बाद फिर पहले जैसे ही हालात बन गए और दिन में दो घंटे व रात में 8 घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

किसानों ने सांसद धर्मबीर सिंह को बताया कि जलभराव के चलते धान की लगभग 80 फीसदी फसल नष्ट हो चुकी है। अगर समय पर पानी की निकासी नहीं हुई तो आगामी गेहूं की फसल की भी बुवाई नहीं हो सकेगी। किसानों ने चेतावनी दी कि विद्युत निगम ने पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं की तो वे सोमवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें