फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में स्वाइन फ्लू के दो मरीज आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई में वीरवार को स्वाइन फ्लू के दो नये मरीज सामने आए हैं। दोनों ही मरीज रोहतक से हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग और पीजीआई प्रशासन सतर्कता बरत रहा है, लेकिन लगातार स्वाइन लू से पीड़ित मरीजों की बढ़ रही संख्या और मरीजों की हो रही मौत ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू के चार मरीजों की पहले ही उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। अब रोहतक के दो मरीज मिलने से विभाग की बेचैनी बढ़ गई है। जिले के गुढ़ान गांव और शहर के सेक्टर वन से आए स्वाइन फ्लू से पीड़ित बच्चे और महिला को पीजीआई के आपात विभाग स्थित ब्लाक सी में भर्ती किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि जिले में वीरवार को दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है और उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें