फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांदल खाप ने अभिनेत्री नरगिस को दिया कन्या रत्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नांदल खाप ने अभिनेत्री नरगिस को दिया ‘कन्या रत्न’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सिल्वर स्क्रीन पर रोहतक का नाम रोशन करने वाली बोहर गांव की बेटी और अभिनेत्री नरगिस को नांदल खाप की तरफ से रविवार को ‘कन्या रत्न’ की उपाधि दी गई। खाप नेताओं ने पिछले दिनों आयी सतरंगी फिल्म में निभाए गए बाप-बेटी के किरदार को सराहा। उन्होंने कहा कि बेटी के इस किरदार से समाज को नई दिशा मिली है।
नांदल भवन में हुए समारोह में नरगिस को यह सम्मान दिया गया। इस दौरान नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने कहा कि फिल्मी पर्दे पर आकर भी नरगिस ने हरियाणवी संस्कृति को जीवित रखा है। बाप-बेटी के इस किरदार से समाज को बेटियों के महत्व का पता चलेगा। समारोह में नरगिस को उनके दादा नरेंद्र सिंह की तरफ से डेढ़ लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार के तौर पर दी गई। नरगिस ने इस राशि के साथ एक लाख 81 हजार रुपये चौधरी राजमल सिंह के नाम पर बन रही नांदल भवन की यज्ञशाला के लिए दान कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश नांदल और लोकहित संस्था के अध्यक्ष चंचल नांदल ने भी उन्हें बधाई दी। बेटी को यह उपाधि मिलने के बाद उनके पिता सुधीर सिंह और माता डॉ. मुनीष नांदल भी भावुक हो गए। इस मौके पर डॉ. सुरेश नंादल, बनी सिंह, देवेंद्र, सुरेंद्र, रमेश, प्रदीप, रमेश, प्रदीप, राजसिंह नांदल, सुखवेंद्र सिंह, समुंद्र सिंह, दादी सज्जन कौर, इंद्रजीत सिंह, संदीप, सुनील और बबलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें