फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड से हरियाणा में अफीम की तस्करी में लीलस के दो तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी।
जिला की सीआईए पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत सिवानी उपमंडल के गांव लीलस के दो लोगों को नशे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लीलस गांव के आरोपी राधेश्याम, मांगेराम और झारखंड के श्याही तारबागड़ा निवासी राजेश के कब्जे से 1 किलोग्राम 148 ग्राम अफीम पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पकड़ी गई अफीम की कीमत लाखों रुपये की बताई जा रही है।
विज्ञापन

भिवानी के जिला पुलिस प्रमुख सुरेंद्र सिंह भौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार की रात को सीआईए भिवानी की टीम नाइट डोमेंनेशन के दौरान सिंघानी के पास गस्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने मुखबरी पर शक के आधार पर एक बुलेरो गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 1 किलो 148 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने बुलेरो में सवार सिवानी उपमंडल के गांव लीलसवासी राधेश्याम, मांगेराम और झारखंड के शाही तारबगड़ा निवासी राजेश को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत थाना लोहारू में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि यह अफीम झारखंड से लोहारू ऐरिया में बेचने के लिये लेकर आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें