फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हाजिरी में गड़बड़ी करने पर दो दरोगा को नोटिस, रजिस्टर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की हाजिरी में गड़बड़ी करने पर दो दरोगा को नोटिस, रजिस्टर जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी में गड़बड़ी की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी एवं सफाई ब्रांच के निरीक्षक ने एरिया के पुराने और नए दरोगा को नोटिस देकर जवाब मांगा है कि आखिर हर रोज सफाई कर्मचारियों ने हाजिरी क्यों नहीं भरी। साथ ही सफाई कर्मचारी वार्ड से कहां गायब थे। जांच अधिकारी ने रजिस्टर को भी कब्जे में लिया है।
नगर निगम के वार्ड नंबर एक के पार्षद की राजबीर सैनी की ओर से निगम आयुक्त को वाट्सएप पर शिकायत भेजी थी कि उनके वार्ड में छह सफाई कर्मचारियों के रजिस्टर में नाम लिखे हैं। इसके बावजूद न कर्मचारी वार्ड में दिखते हैं और न ही उनको रजिस्टर में अनुपस्थिति दिखाया जा रहा है। पता चला है कि कर्मचारी माह के आखिरी सप्ताह में एक दिन हाजिरी लगा लेते हैं। अमर उजाला ने सोमवार को इस मामले को उजागर किया। इससे निगम की सफाई ब्रांच में हड़कंप मच गया। सफाई निरीक्षक सुंदर तत्काल वार्ड नंबर एक में पहुंचे और रजिस्टर को कब्जे में लिया। जांच के दौरान सफाई कर्मचारियों से पूछा कि आखिर ये कर्मचारी कहां काम कर रहे हैं। पता चला कि दो कर्मचारियों की गोवंश को पकड़ने में ड्यूटी लगी है। जबकि एक को वार्ड नंबर 16 में भेजा हुआ है। एक बीमार चल रहा है, जबकि दो अन्य का तबादला हो चुका है। निरीक्षक ने रजिस्टर के अंदर खाली जगह में नोट चढ़ा दिया।
विज्ञापन


आखिर रजिस्टर में क्यों लग रही हाजिरी
नगर निगम में 800 के करीब सफाई कर्मचारी हैं, जिनकी नियमों के तहत बायोमैट्रिक मशीन में हाजिरी लगनी चाहिए, लेकिन काफी समय से रजिस्टर के अंदर हाजिरी लगाई जा रही है, जिसमें गड़बड़ी की काफी संभावना है। अप्रैल माह में निगम अधिकारियों ने साफ किया था कि बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजिरी लगाई जाएंगी, लेकिन योजना धूल फांक रही है। अन्य वार्ड के पार्षदों ने भी वार्ड से सफाई कर्मचारियों के नदारद रहने की शिकायत अधिकारियों से की है, जबकि रजिस्टर में कर्मचारी पूरे महीने उपस्थित हैं।
विज्ञापन


मैंने रजिस्टर की जांच की है। खाली छोड़ी गई जगह में नोट चढ़ा दिया गया है, अब वहां माह के आखिर में हाजिरी नहीं लगेगी। साथ ही पुराने दरोगा जयगोपाल और नए दरोगा सतीश को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
सुंदर, सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें