फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
आईजीयू (इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय) मीरपुर सहित अन्य यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं, लेकिन रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के कॉलेजों को आईजीयू से संबद्ध कराने का मामला अभी तक अटका है। हालांकि अभी मामला राज्यपाल के पास है। ऐसे में उनकी ही इजाजत का इंतजार हो रहा है। फिर भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आस नहीं छोड़ी है।
रीजनल सेंटर से यूनिवर्सिटी बने आईजीयू को चार साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इससे कोई कॉलेज संबद्ध नहीं हो सके हैं। पिछले दिनों शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के कॉलेजों को यूनिवर्सिटी से संबद्ध करने की घोषणा की थी। शिक्षा मंत्रालय ने अपना काम कर फाइल कुलाधिपति और राज्यपाल के पास भेज दी, लेकिन यह फाइल अभी वहीं अटकी पड़ी है।
विज्ञापन

नोटिफिकेशन होने से होगा लाभ
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के करीब 120 कॉलेज आईजीयू से संबद्ध हो जाएंगे। इससे यूनिवर्सिटी का दायरा बढ़ेगा वहीं इसे आर्थिक लाभ भी पहुंचेगा। जिससे यूनिवर्सिटी अपने विकास का काम करा सकेगी। वहीं अभी रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के कॉलेज महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध हैं। ऐसे में छात्रों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए एमडीयू के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
वार्षिक सम्मेलन में उठ चुका है मुद्दा
18 मई को आईजीयू में वार्षिक सम्मेलन था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर, शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह, जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारी, रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास एवं कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव ने शिरकत की। यहां शहर विधायक ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के सामने आईजीयू से रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के कॉलेजों को संबद्ध कराने को लेकर शीघ्र नोटिफिकेशन करने की बात कही थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपनी तरफ से कार्रवाई कर दी है। अभी फाइल कुलाधिपति एवं राज्यपाल के पास है। वहां से आते ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
एडमिशन के बाद भी उम्मीद
अभी चूंकि एडमिशन के लिए प्रोसेसिंग हो रही है। एमडीयू के तहत ही काउंसलिंग सितंबर में हुई थी। प्रथम वर्ष के एडमिशन रीजनल सेंटर में हुए थे, सरकार ने नोटिफिकेशन करने के बाद एमडीयू ने बच्चे आईजीयू को दे दिए। इसके बाद एमडीयू ने सारा रिकॉर्ड आईजीयू को ट्रांसफर कर दिया। ऐसी ही उम्मीद इस बार भी जताई जा रही है कि प्रोसेसिंग एमडीयू के तहत हो और बाद में इसे आईजीयू को ट्रांसफर कर दिया जाए।
विज्ञापन

हमने अभी आस नहीं छोड़ी है हालांकि अभी ऑनलाइन एडमिशन भी शुरू हो गए हैं। फिर भी उम्मीद है कि शीघ्र ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इससे यूनिवर्सिटी सहित रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों को खासा लाभ मिलेगा। -प्रो. एसपी बंसल, कुलपति, आईजीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें