लाखनमाजरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिड़ी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यपाल की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया। हेल्थ इंस्पेक्टर सुरेंद्र अत्रि ने बताया कि इसमें केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। केंद्र के परिसर में 175 पौधे लगाए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिड़ी में पहले भी इसी तरह का पौधरोपण होता रहता है इसलिए सीएचसी प्रांगण हरा-भरा नजर आता है। सभी ने भविष्य में भी इसी तरह पौधरोपण करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर विजय कुमार हेल्थ इंस्पेक्टर, विनोद कुमार हेल्थ इंस्पेक्टर, सुरेंद्र अत्रि हेल्थ इंस्पेक्टर, नीरज कुमार, सुनील, सुदीप इत्यादि स्टाफ मौजूद रहा। संवाद