रोहतक। मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने की चाह रखने वाले रोहतक के तिलक नगर के रहने वाले अमनदीप दहिया ने रूबरू मिस्टर इंडिया में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता। यह प्रतियोगिता मुंबई में 27 से 30 अप्रैल तक चली। अमनदीप ने मिस्टर इंडिया में पोजिशन हासिल करके मॉडलिंग की दुनिया में अपना पहला कदम बढ़ाया है। इसमें देश भर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
अमनदीप ने बताया कि इवेंट की जानकारी सोशल साइट पर मिली थी, जहां से उसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर ऑफलाइन ऑडिशन हुए। मार्च में हुए ऑडिशन में उन्हें जोनल राउंड के लिए सलेक्शन हुआ था। इसके बाद अमनदीप जोनल राउंड के लिए मुंबई गए, जहां उन्होंने जोनल राउंड में ही अपने ठेठ हरियाणवी और शायराना अंदाज से ज्यूरी का दिल जीत लिया। घरवालों और दोस्तों के सहयोग से अमनदीप फिनाले तक पहुंचे और सेकेंड पोजिशन पर रहे। उन्होंने बताया कि उनका सपना इंटरनेशनल मॉडल बनकर हरियाणवी पहनावे और हरियाणवी संस्कृति को विदेशों तक प्रमोट करना है। उनके पापा जगदीप दहिया बिजनसमैन और मां संतोष गृहिणी हैं।
फिनाले में दिखाया देशी अंदाज
अमनदीप दहिया ने फिनाले में ज्यूरी को अपने देशी अंदाज से लुभाया। उन्होंने अपने राज्य की संस्कृति को प्रमोट किया। उनके शायराना अंदाज और रैंप पर शेरवानी व धोती-कुर्ता में वॉक ने सबका दिल जीता। प्रश्न-उत्तर राउंड में उन्होंने अपनी सूझबूझ से सभी सवालों के सटीक और सरल अंदाज में जवाब दिए। अमनदीप के देसी अंदाज और उनके स्टाइल पर कायल होकर ज्यूरी ने उनको फर्स्ट रनरअप के खिताब से नवाजा।
रोहतक की बेटी रूबरू मिस लैंडस्केप मुस्कान सैनी रही चीफ गेस्ट
रोहतक की आर्या नगर निवासी रूबरू मिस इंडिया-19 की लैंडस्केप इवेंट में चीफ गेस्ट रही। मुस्कान ने ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी छाप छोड़ने के लिए एक छोटे से फॉरमेट से शुरुआत की थी। रूबरू मिस इंडिया-19 में मिस लैंडस्केप का खिताब हासिल करके वह चकाचौंध की दुनिया में लंबी छलांग लगाने की तैयारी कर चुकी हैं। मॉडलिंग, एक्टिंग और ब्यूटी प्रेजेंट के जरिए दुनिया में छा जाना ही इनकी चाह बन चुका है। वह 27 मई को चाइना में होने वाली प्रतियोगिता में देश-प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।