फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू खेल समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में मंगलवार को महिला एवं पुरुष वर्ग की सिक्स-ए-साइड क्रिकेट अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सरदार बल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय अंतरविश्वविद्यालय संघ के पर्यवेक्षक डॉ. नूर मोहम्मद ने स्पर्धा का किया। स्पर्धा में भाग लेने वाली टीमों के मैनेजर, शिक्षकों व खिलाड़ियों का परिचय लिया। एमडीयू की टीम दोनों वर्गों में विजयी रही।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि महिला वर्ग में एमडीयू ने पूर्णिमा विवि, कलिंगा विवि रायपुर ने कश्मीर विवि, एसवीएस मेरठ विवि ने कलिंगा विवि रायपुर, एमडीयू ने एसवीएस मेरठ विवि को हराया। पुरुष वर्ग में एमडीयू ने कश्मीर विवि, एसआरएम विवि सोनीपत ने पूर्णिमा विवि, वीबीएसपीयू जोनपुर ने आरएमवीईडी इंस्टीट्यूट व बीएमएनयू रोहतक ने गोहाटी विवि को हराया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेल का यह नया प्रारूप बना सिक्स-ए-साइड खेल अति मनोरंजन से भरा है। तेज गति का नया खेल है। इसमें दर्शक व खिलाड़ी बेहद रोमांचित रहते हैं। यहां निर्णायक की भूमिका सज्जन कौशिक, जितेंद्र, प्रेम प्रकाश, दिनेश यादव व विनोद कुमार ने निभाई। इस मौके पर अशोक बल्हारा, अनूप राठी, महेंद्र पाल पुनियानी, डॉ. मनोज गोयल, डॉ. हेमलता, मुकेश गोयल, श्रीओम, नरेश मक्कड़, मनीष सिंह, अशोक कुमार, देव बल्हारा, सज्जन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें